फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुती चंद ने रचा इतिहास, 100 मी. रेस के ग्लोबल इवेंट में गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय

Thu, 11 Jul 2019 07:47 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
दुती चंद - फोटो : social Media
विज्ञापन

भारत की शीर्ष महिला धाविका दुती चंद ने इटली में चल रहे वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में गोल्ड मेडल जीत इतिहास रच दिया है। दुती ने 30वें समर यूनिवर्सिटी गेम्स में 100 मीटर कॉम्पिटिशन का गोल्ड मेडल अपने नाम किया है।  

विज्ञापन


 दुती की इस जीत पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उन्हें जीत की बधाई दी है।
 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर दुती को इस जीत पर बधाई दी है।
 



खेल मंत्री किरन रिजिजू ने भी दुती को बधाई दी। रिजिजू ने रेस का एक वीडियो भी अपने हैंडल से शेयर किया। 
 

 

विज्ञापन

दुती चंद ने जीता गोल्ड मेडल - फोटो : social Media
दुती चंद ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 11.32 सेकंड का समय निकाला।स्विट्जरलैंड की डेल पोंट (11.33 सेकंड) दूसरे और जर्मनी की क्वायाई (11.39 सेकंड) तीसरे स्थान पर रहीं। दुती ने 30वें समर यूनिवर्सिटी गेम्स में 100 मीटर कॉम्पिटिशन का गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। 11.24 सेकंड का राष्ट्रीय रिकॉर्ड रखने वाली दुती किसी वैश्विक इवेंट की 100 मीटर रेस में गोल्ड जीतने वाली पहली महिला बन गईं।
 


खेल के इस संस्करण में भारत के लिए यह पहला गोल्ड मेडल है। इससे पहले यूनिवर्सिटी गेम्स के इतिहास में किसी भी भारतीय खिलाड़ी ने 100 मीटर स्पर्धा के फाइनल में भी जगह नहीं बनाई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें