ओड़िशा के ही अमिया कुमार मलिक ने पुरूषों की 100 मीटर स्पर्धा में 10.46 सेकेंड के समय से पहले स्थान पर रहे। मलेशिया के जोनाथन अनाकनेयपा ने रजत और पंजाब के गुरिंदरवीर सिंह ने कांस्य पदक जीता। एमपी जबीर ने पुरूषों की 400 मीटर बाधा दौड़ में मीट रिकार्ड बनाकर स्वर्ण पदक जीता, उन्होंने 49.41 सेकेंड का समय निकाला।
उन्होंने तमिलनाडु के अयासैमी धारून के पिछले साल के 49.67 सेकेंड के समय में सुधार किया। इससे पहले हरियाणा के राहुल रोहिला ने पुरूषों की 20 मीटर पैदल चाल स्पर्धा में के गणपति और संदीप कुमार को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया।