डच ओलंपिक स्प्रिंटर माडिया गफूर को जर्मनी में ड्रग स्मगलिंग के आरोप में स्थानीय कोर्ट ने सोमवार को साढ़े आठ साल की सजा सुनाई गई है।
जर्मन समाचार एजेंसी डीपीए के रिपोर्ट के मुताबिक गफूर ने जून में नीदरलैंड से जर्मनी में लगभग 50 किलोग्राम एक्स्टसी और दो किलोग्राम मेथामफेटामाइन का आयात किया था। बता दें कि दोनों ड्रग्स पर हर जगह पर बैन लगा हुआ है।
बता दें कि 27 वर्षीय गफूर पिछले साल 400 मीटर में यूरोपीय चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुंचीं थी। इसके अलावा उसने 2016 ओलंपिक में 4 × 400 में भी दौड़ लगाई थी।