डस्टिन जॉनसन ने पीजीए टूर चैंपियनशिप में तीन शॉट की जीत के साथ पहली बार फेडएक्स कप अपने नाम किया। इसके लिए उन्हें डेढ़ करोड़ डॉलर (एक अरब रुपये से ज्यादा) की इनामी राशि मिली।
जॉनसन ने जब पीजीए टूर में पदार्पण करने के बाद 113,571 डॉलर की पुरस्कार राशि हासिल की थी तो उन्हें लगा था कि वह धनवान हो गए हैं लेकिन अब फेडएक्स कप की जीत उन्हें इसके साथ सम्मान भी लगता है।
टूर चैंपियनशिप के आखिरी दौर में दो अंडर 68 का कार्ड खेलने वाले जॉनसन ने कहा, 'निश्चित तौर यह सम्मान है। मैं वास्तव में फेडएक्स कप चैंपियन बनना चाहता था। मैं यह ट्रॉफी हासिल करना चाहता था। यह ऐसा था, जिसे मैं अपने करियर के दौरान हासिल करना चाहता था।'
जॉनसन ने टूर चैंपियनशिप में कुल 21 अंडर का स्कोर बनाया जबकि जेंडर शॉफेल और जस्टिन थामस 18 अंडर के साथ संयुक्त दूसरे स्थान पर रहे। बता दें कि फेडएक्स कप पीजीए टूर की चैंपियनशिप ट्रॉफी है।