फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केर्न्स कप शतरंज: हरिका ने पूर्व विश्व चैंपियन को दी मात, हंपी ने मौजूदा चैंपियन से खेला ड्रॉ

Tue, 11 Feb 2020 10:01 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
द्रोणवल्ली हरिका - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

भारत की द्रोणवल्ली हरिका ने केर्न्स कप शतरंज के तीसरे दौर में पूर्व विश्व चैंपियन अलेक्जेंद्रा कोस्तेनियुक को 57 चालों के बाद पराजित किया। दस खिलाड़ियों के इस टूर्नामेंट में कोनेरू हंपी ने मौजूदा विश्व चैंपियन चीन की जू वेंजुन के साथ 22 चालों में ड्रॉ खेला।

विज्ञापन


हरिका तीन दौर के बाद दो अंक लेकर यूक्रेन की मारिया एम और रूस की कैटरीना लागनो के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर है। हंपी 1.5 अंकों के साथ संयुक्त तीसरे नंबर पर हैं। चौथे दौर में हरिका का सामना अमेरिका की इरिना क्रश से होगा जबकि हंपी की टक्कर लागनो से होगी ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें