फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित एथलेटिक्स कोच वीरेंदर पूनिया कोरोना पॉजिटिव

Tue, 08 Sep 2020 08:13 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
वीरेंदर पूनिया - फोटो : facebook@Virendar Poonia
विज्ञापन

कोरोना महामारी का खतरा अभी बरकरार है। एक के बाद एक दिग्गज इसके संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। द्रोणाचार्य पुरस्कार प्राप्त एथलेटिक्स कोच और पूर्व अंतरराष्ट्रीय हैमर थ्रो खिलाड़ी वीरेंदर पूनिया भी इससे प्रभावित हुए हैं। शनिवार को आई जांच रिपोर्ट में पूनिया कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इसके बाद उन्हें जयपुर के रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


47 वर्षीय वीरेंदर पूनिया ओलंपियन चक्का फेंक खिलाड़ी और राजस्थान से विधायक कृष्णा पूनिया के पति भी हैं। उन्होंने कहा, ‘पिछले हफ्ते मेरे शरीर में दर्द उठा और गला खराब हो गया। मैने कोरोना जांच कराई जो पॉजिटिव आई है।' पूनिया ने कहा, ‘आज चौथा दिन है और मैं ठीक हूं। गले और शरीर में दर्द है लेकिन बेहतर होने की उम्मीद है। चार-पांच दिन में फिर जांच होगी।’
रेलवे के कर्मचारी वीरेंदर ने 1992 में एशियाई जूनियर चैंपियनशिप में हैमर थ्रो में कांस्य पदक जीता था और 1998 में एशियाई सीनियर चैम्पियनशिप में चौथे स्थान पर रहे। उन्हें 2012 में द्रोणाचार्य पुरस्कार से नवाजा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें