कोरोना महामारी का खतरा अभी बरकरार है। एक के बाद एक दिग्गज इसके संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। द्रोणाचार्य पुरस्कार प्राप्त एथलेटिक्स कोच और पूर्व अंतरराष्ट्रीय हैमर थ्रो खिलाड़ी वीरेंदर पूनिया भी इससे प्रभावित हुए हैं। शनिवार को आई जांच रिपोर्ट में पूनिया कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इसके बाद उन्हें जयपुर के रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
रेलवे के कर्मचारी वीरेंदर ने 1992 में एशियाई जूनियर चैंपियनशिप में हैमर थ्रो में कांस्य पदक जीता था और 1998 में एशियाई सीनियर चैम्पियनशिप में चौथे स्थान पर रहे। उन्हें 2012 में द्रोणाचार्य पुरस्कार से नवाजा गया था।