फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगठनों की लड़ाई के चलते भारतीय जिमनास्ट का ओलंपिक में खेलने हुआ मुश्किल

Fri, 26 Oct 2018 01:18 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

जिमनास्टिक फेडरेशन ऑफ इंडिया (GFI) और स्पोर्ट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SAI)के बीच विवाद में भारतीय जिमनास्ट पिस रहे हैं। जिसके चलते अब उनकी विश्व कप में प्रतिभागिता पर भी असमंजस की स्थिति बनी हुई है। जो 22-25 नवम्बर के बीच कॉटबस (जर्मनी) में होनी है। बता दें कि यह इवेंट टोक्यो ओलंपिक 2020 का क्वालिफायर है।

विज्ञापन


इसके पहले दोहा में गुरुवार से शुरू हुए आर्टिस्टिक जिमनास्टिक विश्व चैंपियनशिप में भी भारत की प्रणति दास, पपिया दास, आदित्य राणा और गौरव कुमार भाग नहीं ले पाए। 

कॉटबस इवेंट में भाग लेने के लिए अपनी एंDट्रीज भेजने की आखिरी तारीख 19 अक्टूबर थी। जिसके तहत जिमनास्टिक फेडरेशन ऑफ इंडिया ने दीपा कर्माकर, अरूणा बुद्धा रेड्डी, प्रणती, रोक्श कुमार पात्रा, आशीष कुमार और योगेश्वर के नाम आगे बढ़ाए थे। योगेश्वर को छोड़कर सभी नाम टॉप (टारगेट ओलंपिक पोडियम) स्कीम के लिए शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें