फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटलांटा ओपन: शरण-जोनाथन की जोड़ी क्वार्टर फाइनल में, रामकुमार हारे

Fri, 26 Jul 2019 08:06 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
दिविज शरण - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

दिविज शरण और जोनाथन एर्लिच की जोड़ी एटीपी अटलांटा ओपन के क्वार्टर फानइल में पहुंच गई। शरण-जोनाथन ने पहले दौर में मियोमिर केचमानोविच और रॉबर्ट लिंडस्टेड की जोड़ी को 2-6, 6-3, 13-11 पराजित किया। अब उनका सामना ब्रायन बंधुओं माइक और बाब की जोड़ी से होगा।

विज्ञापन


जोड़ी के रूप में 100 से अधिक एटीपी खिताब जीतने वाले ब्रायन बंधुओं ने पहले दौर में क्रिस्टोफर युबैंक्स और डोनाल्ड यंग की साथी अमेरिकी जोड़ी को 6-4, 6-2 से मात दी। लिएंडर पेस और उनके जोड़ीदार मारियस कोपिल को ब्रिटेन के टेलर फ्रिट्ज और अमेरिका के कैमरन नोरी के हाथों 6-7(2) 4-6 से हार झेलनी पड़ी। एकल में प्रजनेश गुणेश्वरन भी पहले ही दौर में हारकर बाहर हो गए थे।

रामकुमार को दूसरे ही दौर में मिली शिकस्त  
रामकुमार रामनाथन को पहला सेट जीतने के बावजूद बिनगैमटन चैलेंजर के दूसरे ही दौर में अपने से कम रैंकिंग वाले अमेरिका के वाइल्ड कार्ड धारक एलेक्जेंडर रिचार्ड के हाथों शिकस्त का सामना करना पड़ा। पहले दौर में बाई पाने वाले दूसरे वरीय रामकुमार को दुनिया के 443वें नंबर के रिचाई से 6-2, 6-7(3), 2-6 से हार मिली। करियर की सर्वश्रेष्ठ 167वीं रैंकिंग और अच्छी फॉर्म के साथ पहुंचे रामकुमार की हार हैरान करने वाली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें