फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Australian Ladies Classic Golf: दीक्षा और त्वेसा ने हासिल किया कट

Sat, 23 Feb 2019 02:29 AM IST
Pranjal Dixit स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
दीक्षा डागर - फोटो : फाइल
विज्ञापन
दीक्षा डागर और त्वेसा मलिक ने तेज हवाओं के बीच अच्छा प्रदर्शन करके पैसेफिक बे रिसार्ट ऑस्ट्रेलियाई लेडीज क्लासिक गोल्फ टूर्नामेंट के कट में जगह बनाई। 
विज्ञापन


दीक्षा (71-77) और त्वेसा (75-74) ऑस्ट्रेलिया में पहले सत्र में खेल रही हैं। 

इस साल पेशेवर बनने वाली दीक्षा चार ओवर 148 के स्कोर के साथ संयुक्त 37वें और त्वेसा पांच ओवर 149 के साथ संयुक्त 47वें स्थान पर हैं। 

भारत की अमनदीप द्राल (80-76), आस्था मदान (77-80) और वाणी कपूर (79-79) कट में जगह बनाने से चूक गईं। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें