फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौरव गांगुली के खिलाफ मैच खेलने आए माराडोना ने दिया बड़ा बयान

Tue, 12 Dec 2017 11:35 AM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
डिएगो माराडोना - फोटो : PTI
दिग्गज फुटबॉल प्लेयर डिएगो माराडोना तीन दिन के भारत दौरे पर आए हुए हैं। अर्जेन्टीना का यह स्टार फुटबॉलर दूसरी बार कोलकाता पहुंचा। इससे पहले माराडोना साल 2008 में कोलकाता आए थे। सोमवार को कोलकाता में आयोजित एक समारोह में माराडोना ने कहा, 'मैं फुटबॉल का भगवान नहीं हूं, बल्कि मैं खुद को एक आम फुटबॉलर मानता हूं।
विज्ञापन

2 of 6
डिएगो माराडोना - फोटो : PTi
माराडोना सोमवार को मदर टेरेसा द्वारा स्थापित मिशनरी ऑफ चैरिटी भी पहुंचे और वहां पर उन्होंने कई युवा फुटबॉलर से भी मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं दूसरी बार कोलकाता आकर बेहद खुश हूं। आप सभी के इस प्यार के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। 
विज्ञापन

3 of 6
डिएगो माराडोना - फोटो : pti
मंगलवार को माराडोना कोलकाता में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली द्वारा आयोजित एक प्रदर्शनी मैच में माराडोना फुटबॉल भी खेलेंगे। 

4 of 6
डिएगो माराडोना - फोटो : File
माराडोना के तय कार्यक्रम के मुताबिक माराडोना अपने इस दौरे के आखिरी दिन कोलकाता घूमने वाले हैं। इस दौरान वो युवा फुटबॉलरों से भी मुलाकात करेंगे। 
विज्ञापन

5 of 6
डिएगो माराडोना - फोटो : PTI
माराडोना ने कहा कि  भारत फुटबॉल के प्रति जुनूनी देश है और मैं प्रशंसकों की नई पीढ़ी से मिलने के लिए उत्सुक हूं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
डिएगो माराडोना - फोटो : PTI
माराडोना खाने-पीने के शौकीन हैं इसलिए वो न्यूटाउन राजरहाट स्थित जिस होटल में ठहरे हैं, वहां पर उनके लिए खासतौर पर अमेरिकी शेफ रहा है। माराडोना को खाने में मुख्य रूप से बीफ और स्टेक पसंद है जिसके लिए होटल में खास तैयारी की गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें