फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diego Maradona: विश्व कप से पहले माराडोना के सम्मान में बनेगा फ्लाइंग म्यूजियम, 1986 विश्व कप वाली लगी होगी तस्वीर

Fri, 27 May 2022 10:30 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर डिएगो माराडोना के सम्मान में जल्द ही आसमान में फ्लाइंग म्यूजियम (उड़ता हुआ संग्रहालय) नजर आएगा। टेंगो डी 10एस नाम का विमान अर्जेंटीना में हर जाएगा जाएगा और फुटबॉल के प्रशंसकों को मैदान में आने के लिए प्रेरित करेगा।
विज्ञापन
डिएगो माराडोना - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर डिएगो माराडोना के सम्मान में जल्द ही आसमान में फ्लाइंग म्यूजियम (उड़ता हुआ संग्रहालय) नजर आएगा। टेंगो डी 10एस नाम का विमान अर्जेंटीना में हर जाएगा जाएगा और फुटबॉल के प्रशंसकों को मैदान में आने के लिए प्रेरित करेगा। माराडोना की 2020 में 60 साल की आयु में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। 
विज्ञापन


विमान के बाहर माराडोना की 1986 विश्व कप वाली तस्वीर लगी होगी, जिसमें वह अर्जेंटीना की जर्सी पहनकर ट्रॉफी को चूमते हुए नजर आ रहे हैं। यह विमान बार्सिलोना और नेपल्स भी जाएगा, जहां माराडोना के नेतृत्व में नेपोली ने अपने दो इटली लीग के खिताब (1987 व 1990) में जीते हैं। इसके बाद विमान का अंतिम पड़ाव कतर होगा, जहां पर इस साल विश्व कप फुटबॉल होना है। विमान के अंदर माराडोना से जुड़ी चीजें रखी होगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें