फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 मीटर एयर राइफल राष्ट्रीय ट्रायल्स के विजेता बने धनुष श्रीकांत

Sun, 08 Sep 2019 08:17 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
निशानेबाजी
विज्ञापन

तेलंगाना के निशानेबाज धनुष श्रीकांत यहां के डा करण सिंह शूटिंग रेंज में शनिवार को आयोजित पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल राष्ट्रीय ट्रायल (टी-छह) के विजेता बने। धनुष ने फाइनल में सेना के पंकज कुमार को पछाड़ते हुए 252.1 स्कोर किया। पंकज 250.7 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहे।

विज्ञापन


सेना के उनके साथी निशानेबाज संदीप सिंह (229.1 अंक) तीसरे स्थान पर रहे। श्रीकांत ने इससे पहले क्वालीफाइंग में 626.9 के स्कोर के साथ पांचवें स्थान पर रहते हुए पर फाइनल के लिए जगह पक्की की थी। क्वालिफाइंग दौर में पंकज शीर्ष पर थे, जिन्होंने 631.8 स्कोर किया।भारत के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रवि कुमार, दीपक कुमार और दिव्यांशु सिंह पंवार ने भी फाइनल के लिए क्वालीफाई करने वाले आठ खिलाड़ियों में शामिल थे लेकिन वे शीर्ष तीन में जगह नहीं बना सके।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें