दिल्ली के हर्ष गुप्ता ने राष्ट्रीय निशानेबाजी ट्रायल्स में सीनियर और जूनियर 25 मीटर पिस्टल के दोनों टी2 ट्रायल जीते। हर्ष ने 574 अंक जुटाए और इनर रिंग में 16 निशाने लगाए। उदयवीर सिद्धू दूसरे जबकि विजयवीर सिद्धू तीसरे स्थान पर रहे। चंडीगढ़ के जुड़वां भाइयों उदयवीर और विजयवीर ने इनर रिंग में क्रमश: 15 और 13 निशाने लगाए। जूनियर वर्ग में भी इन तीनों ने इसी क्रम में पोडियम पर जगह बनाई।