फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व रिकॉर्डधारी ब्रिजिड कोसगेई-अबाबेल येशानेह करेंगे दिल्ली हाफ मैराथन में दावेदारी

Sun, 22 Nov 2020 11:11 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

एयरटेल दिल्ली हाफ मैराथन ने आगामी प्रतियोगिता में पहले से शामिल बड़े नामों के साथ विश्व रिकॉर्डधारी ब्रिजिड कोसगेई और अबाबेल येशानेह की महिला वर्ग में भागीदारी की पुष्टि की। यह प्रतियोगिता 'विश्व एथलेटिक्स गोल्ड लेबल रेस' की उलटी गिनती का हिस्सा है।

विज्ञापन


पिछले साल अक्तूबर में शिकागो मैराथन में केन्या की कोसगेई ने विश्व मैराथन के रिकॉर्ड को दो घंटे 14 मिनट और चार सेकंड के समय के साथ तोड़ कर स्तब्ध कर दिया था, इसमें येशानेह अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन (दो घंटे 20 मिनट और 51 सेकंड) के साथ दूसरे स्थान पर रही थीं।

इस साल फरवरी में हालांकि रास अल खैमाह हाफ मैराथन में इथियोपिया की येशानेह ने एक घंटा चार मिनट 31 सेकंड के साथ विश्व रिकॉर्ड कायम किया जबकि कोसगेई एक घंटा चार मिनट 49 सेकेंड के साथ दूसरे स्थान पर रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें