फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार्ल्सटन ओपन: गत चैंपियन बर्टेंस हारीं, क्वार्टर फाइनल में वोज्नियाकी और मारिया की भिड़ंत

Fri, 05 Apr 2019 07:57 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
मारिया - फोटो : social media
विज्ञापन
चार्ल्सटन। दुनिया की 50वें नंबर की खिलाड़ी ग्रीस की मारिया सक्कारी ने गत चैंपियन किकि बर्टेंस को उलटफेर का शिकार बनाकर चार्ल्सटन ओपन टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। मारिया ने नीदरलैंड की बर्टेंस को 7-6, 6-3 से पराजित किया। अब मारिया का सामना डेनमार्क की कैरोलिन वोज्नियाकी से होगा, जिन्होंने मिहेला को 6-4, 3-6, 6-3 से मात दी। अन्य मैचों में मेडिसन कीज ने जेलेना ओस्तापेंको को 7-5,6-2 से, स्लोएने स्टीफंस ने अजला टोमलजनोविच को 4-6,6-4,6-4 से और डेनिएल रोज कोलिंस ने कईया कैनेपी को 7-6, 6-1 से बाहर का रास्ता दिखाकर अंतिम आठ का टिकट कटाया।
विज्ञापन


इनपुट: भाषा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें