दीपिका ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मलेशिया की नूर अफीसा अब्दुल को 7-2, ईरान की जहरा नेमाती को 6-4 और स्थानीय तीरंदाज नरीसारा खुनहिरानचाइयो को 6-2 से मात देकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया, जहां उनका सामना एनगुएट से होगा।
अंकिता ने हांगकांग की लाम शुक चिंग एडा को 7-1, वियतनाम की एनगुएन थि फुयोंग को 6-0 और कजाखस्तान की अनास्तासिया बानोवा को 6-4 से मात दी। अंकिता अंतिम चार में कर्मा के सामने होंगी।
भारतीय तीरंदाजी संघ पर प्रतिबंध के कारण दीपिका, अंकिता और लैशराम बोम्बायला देवी की भारतीय तिकड़ी तटस्थ ध्वज के अंतर्गत प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही हैं। तीरंदाजी में भारत का यह दूसरा ओलंपिक कोटा है, इससे पहले तरूणदीप राय, अतनु दास और प्रवीण जाधव की पुरूष रिकर्व टीम ने साल के शुरू में विश्व चैंपियनशिप में कोटा हासिल किया था।