फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपिका का भी सफर आगे बढ़ा, अंतिम 16 में की जगह पक्की

Thu, 11 Aug 2016 02:34 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
दीपिका कुमारी - फोटो : getty
विज्ञापन
ओलंपिक के पांचवे दिन भी भारत की झोली खाली रही। मेडल के सूखे से गुजर रहे भारत के लिए अच्छी खबर रही कि तीरंदाज दीपिका कुमारी ने अंतिम 16 में अपनी जगह पक्की की।
विज्ञापन


दीपिका ने 32 के राउंड में इटली की गुएंडालीना सार्तोरी को हरा कर प्री-क्वार्टरफाइनल में अपनी जगह पक्की की। दीपिका ने यह गेम चौथे सेट में खत्म किया।

चौथा सेट 28-27 से जीतकर दीपिका ने 6-2 से मैच अपने नाम किया। बारिश से बाधित इस मैच में दीपिका ने पहला सेट 24-27 से गंवा दिया था। मगर फिर दो बार 10 पर निशाना साध कर उन्होंने दूसरा सेट जीता और स्कोर 2-2 कर लिया।
Trending Videos
विज्ञापन

अब भी बाकी है मेडल की उम्मीद!

दीपिका कुमारी - फोटो : PTI
हालांकि दीपिका पहले पिछड़ गई थीं, मगर उन्होंने जोरदार वापसी की और अपना 32 का राउंड जीत लिया। दीपिका से पहले बाम्बाइला देवी ने भी अंतिम 16 में अपनी जगह पक्की की और तीरंदाजी में मेडल की उम्मीद बनाए रखी।

कल भारत के तीरंदाज अतानु दास ने भी अंतिम 16 में अपनी जगह बना ली। भारत को आज हॉकी में महिला टीम और शूटिंग में जीतू राय ने निराश किया। भारत को अब तक एक भी मेडल नहीं मिला है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें