फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपक पूनिया सहित तीन पुरुष पहलवान कोरोना पॉजिटिव 

Thu, 03 Sep 2020 07:10 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
दीपक पूनिया - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

विश्व चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता दीपक पूनिया सहित तीन सीनियर पुरूष पहलवान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) ने गुरूवार को यह जानकारी दी। ओलंपिक दल में शामिल पूनिया (86 किग्रा) के अलावा नवीन (65 किग्रा) और कृष्ण (125 किग्रा) को कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया। सभी तीनों पहलवान सोनीपत में साई केंद्र में राष्ट्रीय शिविर का हिस्सा हैं और इसमें जुड़ने से पहले पृथकवास में हैं।

विज्ञापन


साई ने बयान में कहा, 'तीन सीनियर पुरूष पहलवानों ने सोनीपत के साई केंद्र में राष्ट्रीय कुश्ती शिविर के लिए रिपोर्ट किया और कोरोना की जांच में पॉजिटिव आए।' विश्व चैम्पियनशिप में रजत से पूनिया ने टोक्यो ओलंपिक के लिए स्थान पक्का किया था। उन्हें एहतियात के तौर पर साई के पैनल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीनों पहलवानों का पहुंचने पर परीक्षण किया गया जो खेल गतिविधियों की बहाली के लिए साई की मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) में अनिवार्य है।

प्रोटोकॉल के मुताबिक, सभी पहलवानों और सहयोगी स्टाफ को पहुंचने पर अनिवार्य आरटी-पीसीआर परीक्षण कराना होगा। जब भारतीय कुश्ती महासंघ को संपर्क किया गया तो उसने कहा कि वे इसके बारे में नहीं जानते। सभी पहलवान एक सितंबर को शिविर के लिए एकत्रित हुए। ट्रेनिंग 14 दिन के पृथकवास पूरा होने के बाद शुरू होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें