भारतीय मुक्केबाज दीपक कुमार को बुल्गारिया के सोफिया में 72वें स्ट्रैंडजा मेमोरियल टूर्नामेंट के फ्लाइवेट (52 भारवर्ग) के फाइनल में हार के बाद रजत पदक से संतोष करना पड़ा। एशियाई रजत पदक विजेता दीपक का फाइनल में मेजबान देश के डेनियल अर्सेनोव से मुकाबला था। दो बार के यूरोपियन चैंपियन अर्सेलोन ने बंटे हुए निर्णय के साथ जीत हासिल की।
विज्ञापन
बता दें कि दीपक ने सेमीफाइनल में मौजूदा ओलंपिक और विश्व चैंपियन शाखोबिदिन जोइरोव पर उलटफेर भरी जीत हासिल की थी। सेना में नायब सुबेदार ने दूसरे राउंड में अच्छी रक्षण तकनीक का प्रदर्शन किया था लेकिन जजों ने मेजबान मुक्केबाज के पक्ष में निर्णय दिया। नवीन बूरा (69) को सेमीफाइनल में हार के बाद कांस्य पदक मिला। उन्हें उज्बेकिस्तान के बोबो उस्मान ने हराया।