कुशीनगर के हाटा कोतवाली इलाके के एक खेत में युवक का शव पेड़ से झूलता मिला। हालांकि शव नीचे जमीन से सटा हुआ था। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि हत्या कर शव को पेड़ के पास बांधा गया था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
हाटा कोतवाली क्षेत्र के संखापार माफी गांव में मंगलवार को गेहूं के खेत में पेड़ से लटका एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि खेत की ओर गए ग्रामीणों की नजर पेड़ से लटक रहे शव पर पड़ी, जिसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। शव मिलने के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। स्थानीय लोग हत्या कर शव को पेड़ से लटकाने की आशंका जता रहे हैं। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं और मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।