फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेविड स्टर्न महिला बास्केटबॉल हॉल ऑफ फेम में शामिल

Sun, 26 Jul 2020 02:53 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
David Stern - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

नेशनल बास्केटबॉल एसोसिएशन (एनबीए) के दिवंगत आयुक्त डेविड स्टर्न को महिला बास्केटबॉल हॉल आफ फेम में शामिल किया गया है। एनबीए के 1984-2014 तक आयुक्त रहे स्टर्न ने महिला एनबीए की स्थापना में अहम भूमिका निभाई और वह महिला मुकाबलों के बड़े समर्थक थे। उनका इसी साल एक जनवरी को 77 बरस की उम्र में ब्रेन हैमरेज के कारण निधन हुआ।

विज्ञापन

 
कोविड-19 के कारण हालांकि 2020 के समारोह को टाल दिया गया है और अब यह जून 2021 में होगा। स्टर्न के अलावा तामिका कैचिंग्स, स्वेन कैश और लॉरेन जैकसन को भी महिला बास्केटबॉल हॉल आफ फेम में शामिल किया गया है। इनका चयन महिला बास्केटबॉल हॉल आफ फेम के निदेशकों ने किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें