फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बबीता फोगाट ने विवेक संग रचाई शादी, मात्र एक रुपये में हुआ कन्यादान, लिए आठ फेरे

Mon, 02 Dec 2019 09:32 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
बबिता फोगाट - फोटो : Geeta phogat Twitter
विज्ञापन

दंगल गर्ल के नाम से मशहूर, कई अंतरराष्ट्रीय पदक जीत चुकी पहलवान बबीता फोगाट रविवार को शादी के बंधन में बंध गईं। फोगाट परिवार की बबीता ने भारत केसरी पहलवान विवेक सिहाग के साथ सादगी से अपना विवाह किया।

विज्ञापन


द्रोणाचार्य अवार्ड से सम्मानित पहलवान महाबीर फोगाट ने अपनी दूसरी बेटी का रिश्ता जहां एक रुपये में तय किया वहीं विवेक सिहाग भी 21 लोगों की बारात में अपने परिजनों के साथ सात फेरे लेने पहुंचे। 
 

नवदंपती ने 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' के संकल्प के साथ आठ फेरे लिए। दोनों ने ही एक-एक पौधा लगाकर पर्यावरण को बचाने का भी आह्वान किया। यह पूरा समारोह हरियाणा के दादरी जिले के बलाली गांव में संपन्न हुआ, ये शादी बिना किसी दान-दहेज के साधारण तरीके से रीति-रिवाज तथा हिंदू रस्मों के साथ संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि करीब 5 साल से चरखी दादरी जिले के बलाली गांव निवासी बबीता फोगाट और दिल्ली के नजफगढ़ में रहने वाले विवेक सुहाग के बीच दोस्ती थी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें