फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्टीमेट टेबल टेनिस: यू मुंबा को हराकर दबंग दिल्ली ने फाइनल में बनाई जगह

Sat, 10 Aug 2019 06:18 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
टेबल टेनिस
विज्ञापन

दबंग दिल्ली ने रोमांचक मुकाबले में यू मुंबा को 8-7 से हराकर अल्टीमेट टेबल टेनिस (यूटीटी) के फाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल के नियमों के अनुसार पहले आठ अंक बनाने वाली टीम मुकाबला अपने नाम करेगी। दिल्ली महिला वर्ग के अंतिम मैच से पूर्व 7-5 से आगे थी। उसे फाइनल में पहुंचने के लिए एक गेम जीतना था। मुंबा की सुतिर्था मुखर्जी ने पहले दो गेम जीत स्कोर 7-7 से बराबर कर दिया लेकिन कृत्विका सिन्हा ने आखिरी गेम में जीत हासिल कर दिल्ली को खिताबी मुकाबले में पहुंचाया। पहले मैच में दिल्ली की बेर्नाडेटे इस्जोक्स ने मुंबा की डू होई केम को 2-1 से, जी साथियान ने किरिल गेराससिमेंको को 2-1 से, मिश्रित युगल में साथियान और इस्जोक्स ने मानव ठक्कर और केम को 2-1 से हराया। ठक्कर ने एकल में दिल्ली के जॉन पेरसन को 2-1 से मात दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें