कॉमनवेल्थ खेल के 8वें दिन उस वक्त पूरे देश में खुशी की लहर दौड़ गई जब हमारे पारंपरिक खेल कुश्ती में भारत ने गोल्ड मेडल जीता। 57 किग्रा. फ्री स्टाइल मेंस कुश्ती में राहुल अवारे ने शानदार खेल दिखाया। फाइनल में कनाडा के ताकाहाशी को पटकते हुए उन्होंने सोना जीता। 15-7 के बड़े अंतर से जीतने के बाद पूरे देश में खुशी की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
2 of 4
गोल्ड मेडल जीतते ही राहुल ने तिरंगा थामा और 'भारत माता की जय' कहकर दौड़ लगाने लगे। इसके बाद तो मानो पूरे स्टेडियम में उत्साह और जोश की लहर दौड़ गई। भारतीय फैंस 'जय हनुमान' का जयघोष लगाने लगे। ऑस्ट्रेलिया का गोल्ड कोस्ट 'बजरंग बली की जय' से गुंजने लगा।
विज्ञापन
3 of 4
नवम्बर 1991 को जन्में 26 वर्षीय राहुल ने 2011 एशियन रेसलिंग चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। प्राइज सेरेमनी के दौरान राहुल काफी भावुक नजर आए। स्वर्ण पदक मिलने के बाद बजने वाले राष्ट्रगान की धुन के दौरान राहुल की आंखों में देश के लिए पदक जीतने की खुशी देखी गई। डबडबाई आंखों से उन्होंंने इस पल को महसूस किया।
इसके पहले राहुल ने फाइनल में पहुंचने के लिए पाकिस्तानी पहलवान से दो-दो हाथ किया था। मोहम्मद बिलाल को कड़े मुकाबले में 12-8 से मात देकर राहुल ने फाइनल में जगह पक्की की थी। राहुल ने इससे पहले अपने दोनों मुकाबलों में तकनीकी तौर पर जीत हासिल करते हुए अगले दौर में प्रवेश किया था।