फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CWG 2018: शूटर श्रेयसी सिंह ने दिलाया भारत को 12वां गोल्ड, अंकुर-मिथरवाल ने जीता ब्रॉन्ज

Wed, 11 Apr 2018 11:26 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में जारी कॉमनवेल्थ खेलों के 7वें दिन भी भारत का सुनहरा प्रदर्शन जारी है। महिलाओं की डबल ट्रैप प्रतिस्पर्धा में श्रेयसी सिंह ने गोल्ड मेडल जीता। इसके साथ ही 21वें कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत की झोली में 24 मेडल आ चुके हैं, जिसमें 12 गोल्ड, 4 सिल्वर और 8 ब्रॉन्ज शामिल है। वहीं, पुरुषों की डबल डबल ट्रैप स्पर्धा में भारत के अंकुर मित्तल ने 53 पॉइंट्स के साथ ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया।

विज्ञापन


-इसके पहले भारतीय शूटर ओम प्रकाश मिथरवाल ने बुधवार को 50 मीटर एयर पिस्टल मेन्स फाइनल स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल जीता। बता दें कि मिथरवाल ने 201 अंकों के साथ ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा किया। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के शूटर डेनियल रेपाचोली ने 227.2 अंकों के साथ गोल्ड मेडल जीता, जबकि बांग्लादेश के शकील अहमद ने 220.5 अंकों के साथ सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाया।

इसके अलावा 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में गोल्ड मेडल जीत चुके जीतू राय इस इवेंट में कुछ खास नहीं कर पाए। इनसे भारत को बहुत उम्मीदें थी। जीतू इस स्पर्धा में 105.0 अंकों के साथ 8वें स्थान पर रहे। याद हो कि इससे पहले ओम प्रकाश मिथरवाल ने 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में भी ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमाया था।
विज्ञापन


मैरीकॉम फाइनल में पहुंची, मेडल पक्का
पांच बार की विश्व चैंपियन एमसी मैरीकॉम बॉक्सिंग की 45-48 किलोग्राम भार वर्ग स्पर्धा के फाइनल में जगह बना ली है। मैरी कॉम ने सेमीफाइनल में श्रीलंका की अनुशा दिलरुक्सी को 5-0 से मात देकर फाइनल में जगह पक्की की। ओलंपिक कांस्य पदक विजेता 'सुपरमॉम' मैरी कॉम पहले कभी कॉमनवेल्थ गेम्स में पदक नहीं जीत पाई हैं। कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहली बार जगह बनाते हुए उन्होंने अपना सिल्वर मेडल पक्का कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें