फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CWG 2018: मेरीकॉम से भारत को एक और मेडल की आस, सेमीफाइनल में बनाई जगह

Sun, 08 Apr 2018 10:59 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
एमसी मेरीकॉम - फोटो : PTI
विज्ञापन

बॉक्सिंग में भारत की स्टार महिला बॉक्सर एमसी मेरीकॉम ने 21वें कॉमनवेल्थ गेम्स के सेमीफाइनल में जहग पक्की कर ली है। चौथे दिन रविवार को ओक्सेनफोर्ड स्टूडियोज में आयोजित इस मुकाबले में मेरीकॉम ने महिला 45- 48 किग्रा कैटेगरी के क्वार्टरफाइनल में स्कॉटलैंड की बॉक्सर मेगन गॉर्डन को 5-0 से करारी मात दी। इसी के साथ भारत का एक मेडल पक्का हो गया है। 

विज्ञापन


बता दें कि पांच बार की विश्व चैम्पियन एमसी मैरीकॉम ने इस मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया। मेरीकॉम के आगे स्कॉटलैंड की मेगन गॉर्डन टिक नहीं पाई और मैच हार गई। मैरीकॉम का मुकाबला अब सेमीफाइनल में श्रीलंका की अनुषा दिलरुक्शी से होगा।
विज्ञापन


बता दें कि चौथा दिन भारत के लिए शानदार रहा। आज भारत ने चार मेडल पर कब्जा किया, जिसमे 2 गोल्ड, एक सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल शामिल है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें