गोल्ड कोस्ट के करारा स्टेडियम में चल रहे 21वें कॉमनवेल्थ खेल में आयोजित भारतीय पुरुष व महिला साइकलिंग टीम गुरुवार को 4000 मीटर स्पर्धा के फाइनल में जगह नहीं बना सकी। यह टीमें स्प्रिंट के क्वालिफिकेशन मुकाबले में ही हार कर बाहर हो गई। 8 टीमों के क्वालीफाइंग राउंड में भारतीय टीम 46.174 सेकेंड का समय निकाला और छठे स्थान पर रही। क्वालीफाई राउंड में टॉप-2 टीमें गोल्ड मेडल के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगी जबकि तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमें कांस्य पदक के लिए लड़ेंगी।
पुरुष वर्ग में न्यूजीलैंड ने 42.822 सेकेंड का समय लेते हुए पहला स्थान हासिल कर क्वालीफाई किया है। गोल्ड मेडल के लिए उसने इंग्लैंड की टीम से करना होगा। इंग्लैंड की टीम ने 43.516 सेकेंड का समय लिया, जबकि कनाडा की टीम ने 44.346 सेकेंड का समय लेकर तीसरा स्थान हासिल किया है। कनाडा की टीम अब ब्रॉन्ज पदक के लिए मलेशिया से भिड़ेगी। मलेशिया ने 44.760 सेकेंड का समय लेकर चौथा स्थान हासिल किया है।
वहीं, महिला वर्ग में सात टीमों के क्वालीफाइंग राउंड में देबोरा हेराल्ड, अलीना राज, मनोरमा देवी और अमृता रेघुनाथ की भारतीय टीम सबसे निचले स्थान पर रही और पदक की दौड़ से बाहर हो गई। भारत ने इस स्पर्धा में 5.5 सेकेंड का समय निकाला। पहले स्थान पर ऑस्ट्रेलियाई टीम रही जिसने 4.17 सेकेंड का समय निकाला।
दूसरा स्थान न्यूजीलैंड की टीम को मिला जिसने 4:22.331 सेकेंड का समय निकाला। गोल्ड मेडल की दौड़ के लिए ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच में होगी भिरंत होगी। कनाडा की टीम 4:22:484 सेकेंड का समय निकालते हुए तीसरे स्थान पर रही। चौथा स्थान इंग्लैंड के नाम रहा जिसने 4.24 सेकेंड का समय निकाला। अब इन दो टीमों के बीच ब्रॉन्ज मेडल के लिए भिड़ंत होगी।