भारत की स्टार महिला बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल की बदौलत भारतीय बैडमिंटन मिक्स्ड टीम ने मलेशिया को 3-1 से हराकर कॉमनवेल्थ के इतिहास में पहली बार गोल्ड मेडल जीता है। साइना ने चौथे सिंग्ल्स मुकाबले में मलेशिया की सोनिया चियाह को 21-11,19-21 और 21-9 से हराया और इसी के साथ भारतीय बैडमिंटन मिक्स्ड टीम गोल्ड मेडल जीतने में सफल रही।
बता दें कि इस गोल्ड के साथ भारत के नाम कुल 19 मेडल हो गए हैं, जिसमें 10 गोल्ड, 4 सिल्वर और 5 कांस्य पदक शामिल है। कॉमनवेल्थ गेम्स का पांचवा दिन भारत के लिए बेहद खास रहा। इस दिन भारत ने 3 गोल्ड, 2 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया।
इससे पहले तीसरे गेम में भारतीय जोड़ी ने मलेशिया की जोड़ी को 25 मिनट तक चले इस मुकाबले में 21-15 से मात दी। रोमांचक मुकाबले में भारत ने मलेशिया को पहले मैच में 21-14, 15-21, 21-15 से हराकर बढ़त हासिल कर ली है।
मिक्स्ड टीम इवेंट के दूसरे मैच में किदांबी श्रीकांत ने ली चोंग वेई को हराकर भारत को मलेशिया के खिलाफ 2-0 से बढ़त दिला दी है। श्रीकांत ने 21-17, 21-14 से मुकाबला जीता। इसके अलावा तीसरे मुकाबले में सात्विक रंकीरेड्डी और चिराग सेट्टी की जोड़ी को मलेशिया की शेम वी गोह और वी कियोंग की जोड़ी से 15-21, 20-22 से हार मिली।
वहीं, पहले मैच में भारतीय की मिक्स्ड डबल जोड़ी सात्विक सात्विक रंकीरेड्डी और अश्विनी पोनप्पा की जोड़ी ने मलेशिया की पेंग सून चान और लुई जिंग गो की जोड़ी से पहला गेम 21-14 से 19 मिनट में जीत लिया है। दूसरे गेम में मलेशिया ने भारत की मिक्स्ड डबल्स जोड़ी को 21 मिनट में 21-15 से हराया। इसके साथ ही मिक्स्ड टीम इवेंट फाइनल के पहले मैच में दोनों टीमों का स्कोर 1-1 से बराबर हो गया है।