गोल्ड मेडल जीतने के बाद मेरीकॉम ने खुशी जाहिर करते हुए ट्वीट कर कहा, 'मैं बहुत खुश हूं कि मैंने अपने देश के लिए गोल्ड मेडल जीत सकी। मैं अपने देशवासियों को धन्यवाद देना चाहती हूं। इस साल हमने बॉक्सिंग में 9 मेडल्स जीते हैं। आगे मैं और मेहनत करुंगी, जिससे आने वाले एशियन गेम्स में अच्छा प्रदर्शन कर सकूं।'
बता दें कि इससे पहले मेरीकॉम ने गोल्ड मेडल जीतने के बाद अपने बेटे को याद करते हुए एक भावुक ट्वीट किया था। उन्होंने लिखा था, 'मैं अपना गोल्ड कोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स का गोल्ड मेडल अपने 3 बेटों रेचुंगवर, खुपनेवर और प्रिंस को समर्पित करती हूं। उन्होंने कॉल करके पूछा है कि मां, घर कब आ रही हो। मैं अपने कोच, सपोर्ट स्टाफ, बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया और साई को मुझमें विश्वास दिखाने के लिए धन्यवाद देती हूं।'