फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Women's Boxing: 60 साल का इंतजार खत्म, क्यूबा सरकार ने महिला बॉक्सिंग से प्रतिबंध हटाया

Wed, 07 Dec 2022 08:40 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हवाना

सार

क्यूबा में महिला बॉक्सिंग से प्रतिबंध हटने के बाद क्यूबा मुक्केबाजी महासंघ के अध्यक्ष अल्बर्टो पुईग ने कहा कि हमने काफी समय खराब किया है लेकिन अब हम इसकी भरपाई करेंगे।
 
विज्ञापन
क्यूबा में महिला बॉक्सिंग पर लगा प्रतिबंध हट चुका है - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉक्सिंग का दबदबा कहे जाने वाले क्यूबा की महिलाओं का बॉक्सिंग टूर्नामेंटों में हिस्सा लेने का लंबा इंतजार खत्म हो गया। 60 वर्षों में पहली बार क्यूबा की महिलाएं प्रतिस्पर्धी मुकाबलों में हिस्सा ले सकेंगी। क्यूबा के अधिकारियों ने महिला मुक्केबाजों को 60 वर्षों के प्रतिबंध के बाद प्रतिस्पर्धी मुकाबले खेलने की स्वीकृति देने की घोषणा की।
विज्ञापन


क्यूबा के राष्ट्रीय खेल संस्थान (आईएनडीईआर) के उपाध्यक्ष एरियल सैंज ने कहा कि क्यूबा में महिलाएं भी बॉक्सिंग करेंगी। महिलाएं क्यूबा का नाम पदक तालिका में आगे लेकर जाएंगी। हमारा एक कानून है। अब पुरुष और महिला के बीच समानता रहेगी।

42 महिलाओं के बीच होगी प्रतिस्पर्धा
आईएनडीईआर ने घोषणा की कि वे इस महीने 42 महिला मुक्केबाजों के बीच प्रतिस्पर्धा कराएंगे जिसके बाद 12 सदस्यीय महिला टीम का चयन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह टीम अल सल्वाडोर में मध्य अमेरिकी और कैरेबियाई खेलों के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदार्पण करेगी।

अन्य खेलों में अनुमति, बॉक्सिंग में नहीं
अधिकारियों ने यह नहीं बताया कि क्यूबा में महिलाओं का बॉक्सिंग में प्रतिबंध क्यों लगा था, जबकि यहां महिलाओं को कुश्ती, भारोत्तोलन, कराटे, ताइकवांडो और जूडो में हिस्सा लेने की अनुमति है।
विज्ञापन

लंबी लड़ाई के बाद खुश मासो
प्रतिस्पर्धी मुक्केबाजी में शिरकत की स्वीकृति मिलने के बाद से लेगनिस काला मासो जैसी बॉक्सर बेहद खुश हैं जिन्हें सात साल पहले मुक्केबाजी शुरू करने के बाद से इस दिन का इंतजार था। काला मासो जैसी महिला मुक्केबाजों ने इस स्वीकृति को हासिल करने के लिए वर्षों से काफी संघर्ष किया है। काला मासो ने कहा, ‘हमेशा से कहा जाता था कि मुक्केबाजी क्यूबा की महिलाओं के लिए नहीं है, यह हमेशा से समस्या रही थी। अब देखिए हम कहां हैं, हमने कभी नहीं सोचा था कि हम यहां पहुंचेंगे।’

ओलंपिक बॉक्सिंग में क्यूबा का दबदबा
क्यूबा को दुनिया भर में मुक्केबाजी के लिए जाना जाता है। उसने फेलिक्स सेवोन, टियोफिलो स्टीवसन और जूलियो सीजर ला क्रूज जैसे महान मुक्केबाज दुनिया को दिए और उसके पास ओलंपिक में दर्जनों पदक हैं। क्यूबा ने ओलंपिक में बॉक्सिंग में 41 स्वर्ण पदक जीते हैं। यह देश ओलंपिक में बॉक्सिंग में सर्वाधिक पदक जीतने के मामले में दूसरे नंबर पर है। शीर्ष पर अमेरिका है जिसने 50 स्वर्ण सहित कुल 117 पदक जीते हैं। क्यूबा के कुल पदक 78 हैं।

आईओसी ने दी थी अनुमति
अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) ने 2009 में घोषणा की थी कि महिलाएं भी बॉक्सिंग में हिस्सा लेंगी। इसके तीन साल बाद महिला बॉक्सरों ने 2012 लंदन, 2016 रियो डि जेनेरियो और 2020 में टोक्यो ओलंपिक में हिस्सा लिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें