भारतीय ओलंपिक एसोसिएशन (आईओए) ने कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ लड़ाई के लिए 71 लाख रुपये जुटाए हैं। यह राशि प्रधानमंत्री केयर्स राहत कोष में दी जाएगी। यह राशि आईओए ने अपनी राज्य इकाइयों और राष्ट्रीय खेल संघों (एनएसएफ) की ओर से दिए गए दान से जुटाई है। आईओए महासचिव राजीव मेहता ने कहा कि आईओए अपने खेल महासंघों, राज्य संघों और निकायों को धन्यवाद देता है जो कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में मदद के लिए आगे आए। इस चुनौतीपूर्ण समय में ओलंपिक परिवार का एक साथ आकर देश की मदद करना यह साबित करता है कि खेलों की सेवा के लिए हम मजबूती से एकजुट होकर देश को गौरवान्वित करेंगे।