फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद जर्मनी में फंसे, 50 वर्षीय खिलाड़ी ने खुद को किया पृथक

Mon, 16 Mar 2020 10:07 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विश्वनाथन आनंद - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

कोरोनावायरस के तेजी से दुनियाभर में फैलने की वजह से खेल जगत में भी हाहाकार मचा हुआ है। लगातार बढ़ते मामलों की वजह से विभिन्न खेलों पर के आयोजनों पर लगाम लग गया है। इतना ही नहीं कई जगह खिलाड़ियों को भी इसके प्रकोप का सामना करना पड़ रहा है। 

विज्ञापन


ताजा मामला भारत के स्टार शतरंज खिलाड़ी और पांच बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद से जुड़ा है। आनंद जर्मनी में बुंदेसलिगा शतरंज टूर्नामेंट में भाग लेने गए थे और उन्हें सोमवार (16 मार्च) को भारत वापस लौटना था। लेकिन तमाम तरह की पाबंदियों और मुश्किल हालात को देखते हुए उन्हें जर्मनी में ही रुकना पड़ा है। 



इतना ही नहीं फरवरी में जर्मनी पहुंचे आनंद ने खुद को एक हफ्ते के लिए पृथक कर लिया है। आनंद ने एक अंग्रेजी अखबार से बातचीत में बताया कि यह उनके लिए एक असामान्य सा अनुभव है, उन्हें पहली बार खुद को पृथक करना पड़ा है। फिलहाल कहा जा रहा है कि 50 वर्षीय आनंद अब महीने की आखिरी में चेन्नई वापस लौटेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें