एशियन यूथ एथलेटिक्स चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता अली अंसारी परिवार चलाने के लिए ठेले पर फल बेचने को मजबूर हैं। दिल्ली के महिपालपुर के अली कहते हैं कि कोरोना के इस दौर में छोटे परिवारों के युवा खिलाड़ियों का अपने खेल को जारी रखना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
मेरा परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है। लॉकडाउन ने हमारे जीवन को और अधिक कठिन बना दिया है। मैं पिता की दुकान पर मदद करता हूं। यहां मुझे लोग केले वाला बुलाते हैं, लेकिन क्या कर सकते हैं। परिवार की मदद करने के लिए कुछ न कुछ तो करना ही होगा।