फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संकट : एम्सटर्डम में उतरने की इजाजत नहीं दी गई तीरंदाजों, पहलवानों को

Wed, 28 Apr 2021 07:38 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।

सार

  • तीरंदाजों, पहलवानों को नीदरलैंड ने डाला दिक्कत में
  • एम्सटर्डम में उतरने की इजाजत नहीं दी गई तीरंदाजों, पहलवानों को
  • ओलंपिक क्वालिफायर में जा रहे आधे पहलवान देश में रुके
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर.... - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना के विकराल रूप के कारण कई देशों की ओर से भारतीयों के प्रवेश पर लगाई गई रोक ने देश के खिलाडिय़ों के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। ग्वाटेमाला में स्वर्णिम प्रदर्शन करने वाले तीरंदाजों को नीदरलैंड ने अपने यहां प्रवेश देने से मना कर दिया, जिसके चलते उन्हें अब पेरिस होते हुए बंगलूरू लाना पड़ रहा है। इस यात्रा में तीन दिन का समय लगेगा।

विज्ञापन


वहीं ओलंपिक क्वालिफायर के लिए सोफिया (बुल्गारिया) जा रहे भारतीय पहलवानों को भी नीदरलैंड ने ही अपने यहां उतरने की इजाजत नहीं दी है। जिसके चलते आधे पहलवान मंगलवार की रात सोफिया केलिए रवाना नहीं हो पाए।

तीरंदाज तीन देश होकर तीन दिन में पहुंचेंगे
तीरंदाजों को ग्वाटेमाला से पनामा और वहां से एम्सटर्डम (नीदरलैंड) होते हुए दिल्ली पहुंचना था, लेकिन नीदरलैंड के इंकार के बाद टीम के टिकट रद्द हो गए। इसके बाद नए सिरे से टीम के टिकट कराने पड़े।
विज्ञापन


अब तीरंदाज मंगलवार को पनामा के लिए रवाना होंगे। वहां से पेरिस और उसके बाद बंगलूरू लौटेंगे। बंगलूरू से टीम को एएसआई पुणे भेजा जाएगा। टीम 29 अप्रैल को लौट पाएगी। दीपिका ने उम्मीद जताई है कि टीम सुरक्षित तरह से देश वापस पहुंचे। 

आधे पहलवान आज होंगे सोफिया रवाना
क्वालिफाई करने जा रहे फ्रीस्टाइल पहलवान अमित धनकड़, सत्यवर्त कादियां, सुमित, सीमा, निशा, पूजा को आज रात सोफिया रवाना होना था। लेकिन इन पहलवानों को टिकट रद्द किए जाने के चलते रोकना पड़ा है।

अब इन पहलवानों को 30 अप्रैल को सोफिया रवाना किया जाएगा। वहीं ग्रीको रोमन के पांच पहलवान और रवि कुमार, दीपक पूनिया को बुधवार की सुबह मुंबई से पेरिस होकर सोफिया पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें