फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रियो पैरालंपिक: गोल्ड विजेता थांगावेलू को जयललिता ने दिए 2 करोड़, लगा बधाइयों को तांता

Sat, 10 Sep 2016 06:33 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
थांगावेलु - फोटो : getty
विज्ञापन
रियो पैरालंपिक की ऊंची कूद स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाले मरियप्पन थांगावेलू और कांस्य पदक विजेता वरुण सिंह भाटी को देशभर से बधाइयां मिल रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन तक हर आम और खास उन्हें बधाई दे रहा है। इसके अलावा इनके लिए इनाम की घोषणा भी होने लगी है।मरियप्पन थांगावेलू तमिलनाडु के सीलम जिले के रहने वाले हैं। थांगावेलू को बधाई देते हुए तमिलनाडु की मुख्यमंत्री ने उन्हें बतौर पुरस्कार 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की है। रियो रवाना होने से पहले ही केंद्र सरकार ने स्वर्ण जीतने वाले को 75 लाख, रजत के लिए 50 लाख और कांस्य पदक जीतने वाले को 30 लाख रुपये देने की घोषणा की थी। इसके अनुसार थांगावेलू को 75 लाख रुपये केंद्र सरकार की ओर से मिलेंगे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन

वरुण सिंह भाटी - फोटो : getty
दोनों पदक विजेताओं को बधाई देते हुए ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता अभिनव बिंद्रा ने मरियप्पन से कहा, आपका स्वर्ण पदक विजेता क्लब में स्वागत है। खेल मंत्री विजय गोयल ने लिखा मरियप्पन थांगावेलू के स्वर्ण और वरुण भाटी को कांस्य पदक जीतने पर बधाई। 

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने लिखा, आज इतिहास रचा गया, इन खिलाड़यों का अद्भुत जीवन और खेल आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगा। राज्य सभा सांसद और ओलंपिक कांस्य पदक विजेता मुक्केबाज एमसी मेरीकॉम ने कहा कि बधाई हो। आप दोनों ने भारत को गौरान्वित किया है। 

महानायक अमिताभ बच्चन ने कहा कि पैरालंपिक से भारत के लिए खुशियां। थांगावेलू को गोल्ड और भाटी को ब्रॉन्ज मेडल। कम ऑन इंडिया। बीजिंग ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता मुक्केबाज विजेंदर सिंह ने उम्मीद जताई कि इन दोनों खिलाड़ियों को वही सम्मान दिया जाएगा जो ओलंपिक पदक विजेता सिंधू और साक्षी को मिला। उम्मीद है कि भारत वही पुरस्कार राशि और सम्मान इन दोनों को भी देगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें