विश्व एथलेटिक्स के अध्यक्ष सेबेस्टियन ने स्वीकार किया कि अगले साल टोक्यो ओलंपिक के लिए कोई भी नई तारीख चुनी जाए। सेबेस्टियन ने कहा, ‘सभी की अपनी दिक्कतें हैं और हम सर्वसम्मति पर नहीं पहुंच सकते। लेकिन लचीलापन जरूरी है और अगले दो साल यह रहेगा।’
कोरोना वायरस महामारी के कारण टोक्यो ओलंपिक अगले साल कराने का फैसला लिया गया है। अभी तक नई तारीखों की घोषणा नहीं की गई है लेकिन अगले कुछ सप्ताह में नया कार्यक्रम तय होने की उम्मीद है।