कोरोना वायरस महामारी के चलते विश्व के 186 देशों में 12,000 से ज्यादा लोगों की जाने जा चुकी है, जबकि तीन लाख से अधिक लोग इस खतरनाक वायरस से संक्रमत बताए जा रहे हैं।
इस वायरस ने हर क्षेत्र में बाधा डाली है। इसकी वजह से स्पोर्ट्स के कई सारे इवेंट् रद्द या स्थगित कर दिए गए हैं। ऐसे में 2020 टोयोटा एएफएल प्रीमियर सीजन को निलंबित कर दिया गया है। वहीं, A-League और NRL के मैचों को दर्शकों के बगैर खाली स्टेडियम में कराने का फैसला किया है। हालांकि, इस पर भी शक नजर आ रहा है।