फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना पॉजिटिव निकले पैरा एथलीट निषाद कुमार, अस्पताल में भर्ती, SAI ने दी जानकारी

Sun, 28 Feb 2021 04:47 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पैरा एथलीट निषाद कुमार - फोटो : SAI
विज्ञापन

भारतीय पैरा एथलीट निषाद कुमार कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं और एहतियात के तौर पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) ने रविवार को यह जानकारी दी। निषाद ने हाल में दुबई में फाजा विश्व पैरा एथलेटिक्स ग्रांप्री में पुरुष ऊंची कूद टी46/47 वर्ग में स्वर्ण पदक जीता था।

विज्ञापन


साई ने बयान में कहा, 'निषाद राष्ट्रीय शिविर में हिस्सा लेने वाले तीन अन्य लोगों (दो एथलीट और एक सहयोगी) के साथ 23/24 फरवरी को साइ बेंगलुरु कॉम्पलेक्स में पहुंचे थे जहां उन्हें सात दिन के अनिवार्य आइसोलेशन से गुजरना पड़ा। साई की मानक संचालन प्रक्रिया के अनुसार, आइसोलेशन के छठे दिन उनका आरटी पीसीआर टेस्ट हुआ जहां वह कोविड पॉजिटिव पाए गए।'

निषाद को एहतियाती कदम उठाते हुए एसएस स्पर्श मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और साई के बेंगलुरु सेंटर में नेशनल कैंप के लिए पहुंचे अन्य सभी लोगों के आइसोलेशन को सात और दिन के लिए बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन


पैरा एथलेटिक्स कोच सत्यनारायण को भी पिछले हफ्ते पॉजिटिव पाए जाने के बाद इसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन अब उन्हें छुट्टी दे दी गई है। वह अब सात दिन के आइसोलेशन से गुजर रहे हैं। पिछले साल दिसंबर में पैरा एथलीट सिमरन के कोच और पति गजेंद्र तथा पैरा एथलेटिक्स कोच नवल सिंह भी कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें