फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Magnus Carlsen: जींस को लेकर विवाद का मामला, नॉर्वे के शतरंज ग्रैंडमास्टर मैग्नस कार्लसन टूर्नामेंट से हटे

Sun, 29 Dec 2024 12:21 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क

सार

नॉर्वे के 34 वर्षीय शतरंज ग्रैंडमास्टर कार्लसन ने अपने ‘टेक टेक टेक’ शतरंज ऐप से एक वीडियो में कहा कि उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया कि उन्होंने 200 डॉलर का जुर्माना स्वीकार कर लिया है।
विज्ञापन
मैग्नस कार्लसन - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शीर्ष रैंकिंग वाले शतरंज खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन प्रतियोगिता के दौरान पहनी जीन्स को बदलने से इनकार करने के बाद विश्व रेपिड एवं ब्लिट्ज शतरंज चैंपियनशिप से हट गए। अंतरराष्ट्रीय शतरंज महासंघ ने यह जानकारी दी। महासंघ ने शुक्रवार को बयान में कहा कि उसके नियमों में एक ‘ड्रेस कोड’ (कपड़ों से संबंधित नियम) शामिल है जो प्रतिभागियों को टूर्नामेंट में जींस पहनने से रोकता है।
विज्ञापन

महासंघ ने दी जानकारी

महासंघ ने अपनी वेबसाइट पर डाले बयान में कहा, 'मुख्य मध्यस्थ ने कार्लसन को उल्लंघन के बारे में सूचित किया, 200 डॉलर का जुर्माना लगाया और उनसे अनुरोध किया कि वह अपने कपड़े बदल लें।' बयान के मुताबिक, 'दुर्भाग्य से कार्लसन ने मना कर दिया और परिणामस्वरूप उन्हें नौवें दौर में खेलने के लिए नहीं चुना गया। यह निर्णय निष्पक्ष रूप से लिया गया और सभी खिलाड़ियों पर समान रूप से लागू होता है।'

कार्लसन ने जुर्माना स्वीकार किया

नॉर्वे के 34 वर्षीय शतरंज ग्रैंडमास्टर कार्लसन ने अपने ‘टेक टेक टेक’ शतरंज ऐप से एक वीडियो में कहा कि उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया कि उन्होंने 200 डॉलर का जुर्माना स्वीकार कर लिया है, लेकिन उन्होंने न्यूयॉर्क में प्रतियोगिता छोड़ने से पहले अपनी पैंट बदलने से इनकार कर दिया। कार्लसन ने वीडियो में कहा, 'मैंने कहा, अगर कोई समस्या नहीं है तो मैं कल कपड़े बदल लूंगा।'
विज्ञापन

क्या है मामला

उन्होंने कहा, 'लेकिन उन्होंने कहा कि आपको अभी कपड़े बदलने होंगे। उस समय यह मेरे लिए यह सिद्धांत का मामला बन गया।' महासंघ ने अपने बयान में कहा कि ड्रेस कोड ‘सभी प्रतिभागियों के लिए पेशेवरपन और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए बनाया गया है।' महासंघ ने साथ ही कहा कि टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहे इयान नेपोमनियाची पर भी शुक्रवार को ‘स्पोर्ट्स शूज’ पहनकर ड्रेस कोड का उल्लंघन करने के लिए जुर्माना लगाया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें