ज्योति और ऋषभ ने शुरुआती दौर में स्पेन (156-149) को, क्वार्टर फाइनल में डेनमार्क (156-154) को हराया और फिर अंतिम-चार दौर में स्लोवेनिया (159-155) को हराया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
ज्योति सुरेखा वेन्नम और ऋषभ यादव की कंपाउंड मिश्रित टीम ने शुक्रवार को स्लोवेनिया को हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया जिसके बाद भारत ने तीरंदाजी विश्व कप चरण एक में अपना तीसरा पदक पक्का कर लिया।
विज्ञापन
ज्योति और ऋषभ ने शुरुआती दौर में स्पेन (156-149) को, क्वार्टर फाइनल में डेनमार्क (156-154) को हराया और फिर अंतिम-चार दौर में स्लोवेनिया (159-155) को हराया। अब वे शनिवार को फाइनल में चीनी ताइपे से भिड़ेंगे। धीरज बोम्मादेवरा वीजा संबंधी समस्याओं के कारण प्रतियोगिता से कुछ घंटे पहले ही अमेरिका पहुंचे थे। उन्होंने शानदार संयम दिखाया और बृहस्पतिवार को भारतीय पुरुष रिकर्व टीम को फाइनल में पहुंचाया।
पांचवीं वरीयता प्राप्त भारतीय टीम में अनुभवी खिलाड़ी तरुणदीप राय और अतनु दास भी शामिल हैं। टीम ने स्पेन को 6-2 से हराकर देश को सत्र के पहले विश्व कप में दूसरा पदक दिलाया। भारत अब रविवार को स्वर्ण पदक के लिए तीसरी वरीयता प्राप्त चीन से भिड़ेगा। भारत ने बुधवार को कंपाउंड पुरुष टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर अपना खाता खोला था।