फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉमनवेल्थ टेबल टेनिस चैंपियनशिप: हरमीत और आहिका के सिर सजा ताज 

Mon, 22 Jul 2019 10:22 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला

सार

-अमलराज-मानव और पूजा व कृत्विका की जोड़ियों ने जीते युगल खिताब 
-07 स्वर्ण पदक चैंपियनशिप में दांव पर लगे थे और सभी भारतीय खिलाड़ियों ने जीते 
-15 पदक (7 स्वर्ण, 5 रजत, 3 कांस्य) जीतकर शीर्ष पर रहे भारतीय खिलाड़ी।  

 
विज्ञापन
हरमीत देसाई और आहिका मुखर्जी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरमीत देसाई और आहिका मुखर्जी ने राष्ट्रमंडल टेबल टेनिस चैंपियनशिप में पुरुष और महिला एकल का खिताब जीत लिया। इसके साथ ही मेजबान भारत ने चैंपियनशिप में दांव पर लगे सातों स्वर्ण पदक जीतकर क्लीन स्वीप किया।

विज्ञापन


हरमीत ने हमवतन जी साथियन को संघर्षपूर्ण फाइनल में 4-3 (9-11, 6-11, 11-5,11-8, 17-15, 7-11, 11-9) से हराया। शुरू में 0-2 से पिछड़ने के बाद हरमीत ने शानदार वापसी करते हुए सात गेम तक चले मैच को अपने नाम किया। आहिका ने पूर्व राष्ट्रीय चैंपियन मधुरिका पाटकर को आसानी से 4-0 (11-6, 11-4, 11-9, 19-17) से हराकर चैंपियनशिप में अपना पहला पीला तमगा जीता।

एंथनी अमलराज और मानव ठक्कर पुरुष युगल में साथियन और शरत कमल की शीर्ष वरीयता प्राप्त जोड़ी को 3-1 (8-11, 11-6, 13-11,12-10) से हराकर चैंपियन बने। महिला युगल का खिताब पूजा सहस्त्रबुद्धे और कृत्विका सिन्हा राय ने हमवतन श्रीजा अकुला और मौसमी पॉल को 3-1 (11-9, 11-8, 9-11, 12-10) से हराकर जीता।
विज्ञापन


आखिरी दिन फाइनल में सभी भारतीय आमने सामने थे। भारत सात स्वर्ण, पांच रजत और तीन कांस्य सहित कुल 15 पदक जीतकर शीर्ष पर रहा। इंग्लैंड दो रजत और तीन कांस्य सहित पांच पदक लेकर दूसरे और सिंगापुर (छह कांस्य) तीसरे स्थान पर रहा। मलेशिया और नाईजीरिया के खाते में एक-एक कांसा आया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें