कॉमनवेल्थ गेम्स 2018 के उद्घाटन समारोह का आगाज गोल्ड कोस्ट शहर में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। मूसलाधार बारिश के बीच इस गेम्स का रंगारंग कार्यक्रम चलता रहा। पूरा स्टेडियम दर्शकों से खचाखच भरा था। कार्यक्रम की शुरुआत में जैसे ही काउंटडाउन खत्म हुआ तो जश्न की शुरुआत आतिशबाजी के साथ हुई। उद्घाटन समारोह में ऑस्ट्रेलियाई संस्कृति की झलक दिखी। स्थानीय कलाकारों की बेहतरीन प्रस्तुति ने दुनिया भर के खेलप्रेमियों का दिल जीत लिया।
इस उद्घाटन समारोह के दौरान स्टेज पर प्रिंस ऑफ वेल्स और डचेस ऑफ कॉर्नवाल और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री मैल्कम टर्नबुल मैजूद थे। उनके साथ कॉमनवेल्थ गेम्स फेडरेशन की अध्यक्ष लुईस मार्टिन, चेयरमैन पीटर बेट्टी एसी भी मौजूद थीं।
इस समारोह में ऑस्ट्रेलिया का राष्ट्रगान शुरू। ऑस्ट्रेलियाई आर्मी ने राष्ट्रीय, आदिवासियों और टॉरेस स्ट्रेट आईसलैंड का ध्वज फहराया। इसके साथ ही सिंगर रिकी-ली कल्टर ने गोल्ड कोस्ट समुद्र तट के सीन के बीच 'टेक्नीकलर लव' गाना गाया। इसके बाद परेड ऑफ नेशंस की शुरूआत। सबसे आगे स्कॉटलैंड का दल ने अपना फ्लैग लहराया।
इंग्लैंड के दल ने मार्च पास्ट किया। इसके बाद स्कॉटलैंड, साइप्रस, जिब्राल्टर, गर्नजी, आइसले ऑफ मैन, जर्सी, माल्टा, नार्दर्न आइलैंड और वेल्स का दल परेड ऑफ नेशंस में हिस्सा लिया। इसके बाद 38वें नंबर पर रियो ओलिंपिक की सिल्वर मेडलिस्ट पीवी सिंधु भारत का फ्लैग थामकर आगे चली।