फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CWG 2018: 9वें दिन कुश्ती और बॉक्सिंग का बोलबाला, जानिए किस खेल में मिले कितने मेडल

Fri, 13 Apr 2018 07:55 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में चल रहे कॉमनवेल्थ खेल का 9वां दिन भी भारत के लिए बेहद खास रहा। शुक्रवार को भारत ने विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में कुल 11 मेडल जीते, जिसमें 3 गोल्ड, 4 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज शामिल हैं। इस तरह मेडल टेली में कुल 42 पदकों के साथ भारत तीसरे नंबर पर बना हुआ है, जिसमें 17 गोल्ड, 11 सिल्वर और 14 ब्रॉन्ज शामिल है।

विज्ञापन


भारत ने 2014 ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स का रिकॉर्ड तोड़ डाला, वहां भारतीय दल ने 15 गोल्ड जीते थे, हालांकि भारतीय खिलाड़ियों के शानदार खेल को देखते हुए गोल्ड मेडल्स का आंकड़ा और बढ़ने की पूरी उम्मीद है। नीचे जानिए किस खेल में किस खिलाड़ी को मिला कौन सा मेडल...

इन खिलाड़ियों ने दिलाया सोना

शुक्ववार को सबसे पहले तेजस्विनी सावंत 50 मीटर रायफल थ्री पिस्टल में गोल्ड पर निशाना लगाया। इसके बाद महज 15 साल के अनीश भानवाल ने 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल में कॉमनवेल्थ गेम्स का पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त कर डाला। इसके साथ ही वो कॉमनवेल्थ में गोल्ड जीतने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय बन गए।

भारत को दिन का तीसरा गोल्ड कुश्ती में मिला। पहलवान हनुमान पुनिया ने शानदार खेल दिखाते हुए पुरुषों के 65 किग्रा वेट कैटगिरी में देश के लिए तीसरा गोल्ड मेडल जीता।

कुश्ती

- फोटो : pti
65 किग्रा मेंस में बजरंग पुनिया ने गोल्ड जीता। मैच शुरू होते ही वो अपने वेल्स के विपक्षी पर भूखे शेर की तरह टूट पड़े। टेक्निकल सुपरियोरिटी के आधार पर 10-0 से उन्हें चंद मिनटों बाद ही विजेता घोषित कर दिया गया। मौसम खत्री ने पुरुषों के 97 किग्रा फ्रीस्टाइल में रजत पदक जीता।  दूसरी ओर महिलाओं के 57 किग्रा वेट कैटगिरी के फाइनल में भारत की रेसलर पूजा ढांढा को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा, बेहद रोमांचक मुकाबले में वे नाइजीरियाई पहलवान से फाइनल हार गईं। 

68 किग्रा महिला कुश्ती में दिव्या काकरान ने भारत को ब्रॉन्ज मेडल दिलाया। अपनी विपक्षी बांग्लादेशी पहलवान शेरीन सुलताना को 30 सेकेंड में ही 5-0 से जीतकर उन्होंने ये पदक जीता। मौसम खत्री ने सिल्वर मेडल जीताया।

शूटिंग

शूटिंग में तेजस्विनी और अनीश भानवाल के गोल्ड मेडल के अलावा अंजुम मुदगिल को सिल्वर मेडल मिला। उन्होंने 50 मीटर रायफल थ्री पोजिशन में ये कमाल किया।

मुक्केबाजी

मुक्केबाजी में मनोज कुमार ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। 69 किग्रा सेमीफाइनल मुकाबले में पेट मैककॉर्मेक से हारते हुए उन्हें कांसे से संतोष करना पड़ा। 91 किग्रा वर्ग में नमन तंवर को ब्रॉन्ज मिला। इसके अलावा शनिवार को बॉक्सिंग से 5 गोल्ड की उम्मीद बंध चुकी है। सतीश कुमार आज फाइनल में प्रवेश करनेवाले 5वें भारतीय पुरुष बॉक्सर है।

 
विज्ञापन

- फोटो : सोशल मीडिया
टेबल टेनिस में भारतीय महिलाओं ने रजत पदक दिलवाया। मनिका बत्रा और मौमा दास की जोड़ी सिंगापुर की जोड़ी को हराने में नाकामयाब रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें