फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CWG 2018: चौथे दिन लगा मेडलों का 'चौका', राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री से लेकर इन दिग्गजों ने दी बधाई

Sun, 08 Apr 2018 12:03 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
कॉमनवेल्थ गेम्स 2018
विज्ञापन

21वें कॉमनवेल्थ गेम्स के चौथे दिन भारत को शानदार सफलता मिली। रविवार को भारतीय वेटलिफेटर पूनम यादव ने गोल्ड के साथ खाता खोला। पूनम यादव ने 69 किलो भारवर्ग में गोल्ड मेडल जीता। पूनम ने महिला वेटलिफ्टिंग में कुल 222 किलोग्राम भार उठाकर यहां गोल्ड मेडल पर कब्जा किया है। उन्होंने इंग्लैंड की सारा डेविस को पछाड़कर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। इसके अलावा भारत की स्टार महिला शूटर मनु भाकर ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल में गोल्ड मेडल जीता। आखिरी शॉट में भाकर ने 10.4 पॉइंट हासिल करके गोल्ड मेडल हासिल कर लिया है। मुकाबले में 16 साल की मनु ने रिकॉर्ड कुल 240.9 अंकों से साथ गोल्ड पर कब्जा किया। 

विज्ञापन


इसके अलावा भारत की स्टार शूटर हीना सिद्धू ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया। उन्होंने 234.0 अंकों के साथ सिल्वर मेडल जीता। वहीं, पुरुष शूटर रविकुमार ने पुरुषों की 10 मीटर एयर रायफल स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल जीता। उन्होंने आखिरी शॉट में 10.2 अंकों साथ कांस्य पदक पर कब्जा किया। इस मुकाबले में उन्होंने कुल 224.1 अंक हासिल किए।

इसी के साथ भारत के खाते में अब तक 6 गोल्ड, 2 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज मेडल आए हैं। चौथे दिन अभी तक भारत ने 4 मेडल पर कब्जा किया है। कॉमनवेल्थ गेम्स के चौथे दिन पूनम यादव के शानदार प्रदर्शन के लिए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट कर कहा, 'भारोत्तोलन प्रतियोगिता के 69 किलो वर्ग में पूनम यादव को स्वर्ण पदक। उन्हें बहुत बधाई.....हमारे भारोत्तोलकों ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है।'
विज्ञापन





वहीं, भारतीय महिला शूटर मनु भाकर को गोल्ड हीना को सिद्धू मेडल जीतने के लिए राष्ट्रपति ने शुभकामनाएं दी। उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'अब हमारे  निशानेबाजों की बारी .... मनु भाकर को  10 मीटर एयर पिस्टल में स्वर्ण पदक और हिना सिद्धू को रजत पदक जीतने के लिए बहुत बहुत बधाई।'


मनु और हीना
इसके अलावा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पुरुष शूटर रवि कुमार को भी बधाई दी। उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'हमारे निशानेबाज सही निशाने पर। रवि कुमार को 10मी एयर राइफल मुकाबले का कांस्य पदक जीतने पर बहुत बधाई।'




राष्ट्रपति के अलावा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी भारतीय महिला वेटलिफेटर पूमन यादव को बधाई दी। उन्होंने लिखा, '69 किग्रा भारवर्ग में गोल्ड मेडल जीतने के लिए पूनम को शुभकामनाएं। शानदार प्रदर्शन।'




इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महिला शूटर मनु भाकर को गोल्ड, हीना सिद्धू को सिल्वर और पुरुष को ब्रॉन्ज मेडल जीतने के लिए शुभकामनाएं दी।





विज्ञापन

पूनम
वहीं, खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने भी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'सुबह की शानदार शुरुआत। पूनम यादव को गोल्ड जीतने के लिए बधाई। भारतीय वेटलिफ्टरों ने भारत को गौरवान्वित किया और तिरंगा को ऊंचा किया।'




इसके बाद खेल मंत्री ने मनु भाकर को गोल्ड, हीना सिद्धू को सिल्वर और रवि कुमार को ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर शुभकामनाएं दी।





और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें