फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोपिंग में दोषी पाए गए कोलंबियाई साइक्लिस्ट पैंटानो, लगा चार साल का प्रतिबंध

Fri, 22 May 2020 07:01 AM IST
संदीप भट्ट स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
विज्ञापन
जार्लिनसन पैंटानो - फोटो : social media
विज्ञापन

कोलंबियाई साइक्लिस्ट जार्लिनसन पैंटानो को डोपिंग में दोषी पाए जाने के बाद विश्व साइकिलिंग महासंघ ने चार साल के लिए प्रतिबंध कर दिया। पैंटानो ने 2016 में फ्रांस डि टूर के एक चरण में जीत दर्ज की थी। वह पिछले साल फरवरी में प्रतियोगिता से इतर हुए डोप टेस्ट में नाकाम रहे थे। ट्रैक सागाफ्रेडो के राइडर को अप्रैल 2019 में अस्थायी तौर पर निलंबित कर दिया गया था। इसके बाद 31 वर्षीय पैंटानो ने पिछले साल जून में संन्यास की घोषणा कर दी थी। पैंटानो ने 2017 में कोलंबिया टाइम ट्रायल का खिताब जीता था।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें