फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रांची: सीएम सोरेन ने की दीपिका को 50 लाख रुपये देने की घोषणा, पेरिस में लगाई थीं गोल्ड की हैट्रिक

Sat, 03 Jul 2021 07:29 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

  • दीपिका कुमारी को 50 लाख रुपये का पुरस्कार
  • ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वालों को दो करोड़
विज्ञापन
दीपिका कुमारी - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य की स्टार तीरंदाज दीपिका कुमारी को 50 लाख रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की। दीपिका ने पिछले महीने पेरिस में तीरंदाजी विश्व कप के तीसरे चरण में तीन स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी विज्ञप्ति में कहा गया, 'मुख्यमंत्री ने हमारे चैंपियनों के लिए नकद पुरस्कारों की घोषणा की, जिसमें दीपिका को 50 लाख रुपये, अंकिता और कोमोलिका को 20-20 लाख रुपये, सलीमा और निक्की को पांच पांच लाख रुपये तथा कोच (तीरंदाजी) पूर्णिमा महतो को 12 लाख रुपये नकद दिए जाएंगे।' 

विज्ञापन


कोच और अन्य खिलाड़ियों को भी पुरस्कार
पेरिस में दीपिका के साथ स्वर्ण पदक जीतने वाली महिला टीम की तीरंदाज अंकिता भक्त और कोमोलिका बारी को भी उन्होंने 20-20 लाख रुपये जबकि कोच पूर्णिमा माहतो को 12 लाख रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की। उन्होंने इसके साथ ही ओलंपिक के लिए भारतीय हॉकी टीम में चुनी गई निक्की प्रधान और सलीमा टेटे के लिए पांच-पांच लाख रुपये की पुरस्कार की घोषणा की।

ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता को दो करोड़
वहीं, मुख्यमंत्री ने 23 जुलाई से आठ अगस्त तक होने वाले टोक्यो ओलंपिक खेलों में स्वर्ण जीतने वाले झारखंड के खिलाड़ियों को दो करोड़ रुपये जबकि रजत पदक जीतने पर एक करोड़ रुपये और कांस्य पदक जीतने पर 75 लाख रुपये नकद पुरस्कार देने की भी घोषणा की।
विज्ञापन


दीपिका ने लगाईथी गोल्ड की हैट्रिक
स्टार भारतीय तीरंदाज दीपिका कुमारी ने पिछले महीने तीरंदाजी विश्व कप के तीसरे चरण में स्वर्ण पदक की हैट्रिक के बाद वैश्विक रैंकिंग में नंबर एक स्थान हासिल किया था। रांची की 27 साल की इस खिलाड़ी ने 2012 के बाद पहली बार शीर्ष रैंकिंग हासिल की। उन्होंने महिला व्यक्तिगत, टीम और मिश्रित जोड़ी तीन रिकर्व स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक हासिल किए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें