फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन ने जीता ऑनलाइन नेशंस कप, भारतीय टीम पांचवें स्थान पर रही

Mon, 11 May 2020 07:16 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Chess
विज्ञापन

शीर्ष वरीय चीन ने फिडे डॉट काम की ऑनलाइन नेशंस कप शतरंज प्रतियोगिता जीत ली। सुपर फाइनल में हालांकि दोनों टीमों का स्कोर 2-2 से बराबरी पर रहा। चीन की टीम बेहतर अंक के आधार पर चैंपियन बनी। छह टीमों के टूर्नामेंट के लीग दौर में चीन 17 अंक लेकर सबसे आगे रहा था। हालांकि उसे एकमात्र हार 10वें राउंड में अमेरिका से ही मिली थी। भारतीय टीम पांचवें स्थान पर रही, जिसमें दिग्गज विश्वनाथन आनंद, विदित गुजराती, पी हरिकृष्णा और बी अधिबान, कोनारू हंपी और डी हरिका शामिल थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें