फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में होने वाले ISSF वर्ल्ड कप में भाग नहीं लेंगे चीन और जापान

Tue, 16 Feb 2021 11:36 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
भारतीय निशानेबाजी - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

नई दिल्ली में 18-29 मार्च तक होने वाले निशानेबाजी विश्व कप की तैयारियां अंतिम दौर में हैं। इसके लिए भारत ने मंगलवार को अपने खिलाड़ियों की सूची भी जारी कर दी। लेकिन चीन और जापान जैसे पदक के दावेदार देशों ने इस टूर्नामेंट में शामिल नहीं होने का फैसला किया है। 

विज्ञापन


एनआरएआई (भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ) ने मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया कि निशानेबाजी विश्व कप के लिए सिर्फ चीन और जापान ही नहीं बल्कि जर्मनी, रूस, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, कुवैत और मलयेसिया ने भी अपने खिलाड़ियों के नाम नहीं भेजे हैं। संघ ने बताया कि चीन और जापान ओलंपिक से पहले अपने खिलाड़ियों को देश के बाहर नहीं भेजना चाह रहे हैं। 

अब तक कुल 42 देशों ने आईएसएसएफ शॉटगन, राइफल और पिस्टल के संयुक्त विश्व कप के लिए अपने आवेदन भेजे हैं। इनमें मजबूत देशों में कोरिया, सिंगापुर, यूएसए, ब्रिटेन, ईरान, यूक्रेन, फ्रांस, हंगरी, इटली, थाईलैंड और टर्की शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें