फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शतरंज विश्व चैंपियनशिप : मैग्नस कार्लसन लगातार दूसरी बार बने विश्व चैंपियन, इयान को 4 अंक के फासले से हराया

Sat, 11 Dec 2021 05:49 AM IST
Kuldeep Singh स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नार्वे

सार

नॉर्वे के शतरंज मास्टर्स मैग्नस कार्लसन ने फिडे विश्व चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम कर लिया है। कार्लसन का यह पांचवां विश्व खिताब है। उन्होंने सात अंकों की सीमा को पार करने के लिए आवश्यक एक अंक हासिल करते हुए नेपोमनियाच्ची को हराया।
 
विज्ञापन
Magnus Carlsen
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक बार चीजें ठीक हुई तो सब कुछ मेरे मुताबिक होने लगा। वैसे भी आप विश्व चैंपियनशिप में आसान जीत की उम्मीद नहीं करते हैं। - मैग्नस कार्लसन 

विज्ञापन


मैग्नस ने इयान को हराकर जीती विश्व चैंपियनशिप की ट्रॉफी 
नॉर्वे के शतरंज मास्टर्स मैग्नस कार्लसन ने फिडे विश्व चैंपियनशिप का खिताब जीत लिया। उन्होंने रूस के इयान नेपोमनियाच्ची को 7.5-3.5 से हराकर अपनी ट्रॉफी का बचाव किया। उन्होंने कार्लसन का यह पांचवां विश्व खिताब है। उन्होंने सात अंकों की सीमा को पार करने के लिए आवश्यक एक अंक हासिल करते हुए नेपोमनियाच्ची को हराया।

4 अंक के फासले से जीत पिछले 100 साल में सबसे बड़ी जीत है 
बेस्ट ऑफ 14 गेम की सीरीज की 11वीं बाजी कार्लसन ने तीन घंटे और 20 मिनट में जीती। कार्लसन ने एक के बाद एक कई गेम के ड्रॉ होने के बाद नेपामनियाच्ची की गलती का फायदा उठाते हुए रोमांचक जीत दर्ज की। कार्लसन ने चैंपियनशिप द्वारा पेश किए गए करीब 17.13 करोड़ रुपये (दो मिलियन यूरो) के पुरस्कार का 60 फीसद अपने नाम किया।
विज्ञापन


नेपोम्नियाचची ने हार के बाद कहा कि वह यह समझने की कोशिश कर रहे हैं कि उनसे कहा गलती हुई। उन्होंने कहा कि जो चीजें यहां मेरे साथ हुईं, वैसा पहले कभी नहीं हुआ। अपने कॅरिअर में मैंने कुछ बड़ी गलतियां की है।
विज्ञापन


136 चाल में खत्म हुई थी छठी बाजी
पहले पांच दौर ड्रॉ पर छूटे जबकि आठ घंटे तक चले छठे दौर का मुकाबला कार्लसन ने जीता। उन्होंने 136 चाल के बाद जीत दर्ज की जो विश्व चैंपियनशिप के इतिहास की सबसे लंबी बाजी रही।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें